राज्य

DATIA NEWS : दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मां पीताम्बरा के किये दर्शन, समर्थकों ने शेर आया-शेर आया’ के लगाए नारे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
DATIA NEWS : दतिया पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, मां पीताम्बरा के किये दर्शन, समर्थकों ने शेर आया-शेर आया’ के लगाए नारे

दतिया : मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने विभि विधान से मां पीताम्बरा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिसके चलते समथकों ने मिश्रा का भव्य स्वागत करते हुए जमकर नारेबाजी की और कहा ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ .जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शेर आया-शेर आया’ के लगे नारे दरअसल, आज नरोत्तम मिश्रा मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए पहुचे और इसके बाद वो अपने निज निवास माई कृपा पहुंचे।

जहां सैकड़ों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने हाथ से इशारा कर नारेबाजी को रोका।

धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से है - मिश्रा लेकिन इसके बाद भी समर्थक नहीं रुके और उन्होंने नारे बदलकर ‘भाजपा जिंदाबाद’ तथा ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इधर, दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मिश्रा ने कहा कि उनका दतिया दौरा राजनीतिक नहीं, बल्कि धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से है।

समर्थकों के बीच करीब आधा घंटा बिताने के बाद वे डबरा के लिए रवाना हो गए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।