दतिया- 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा संकल्प यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शासन के निर्देशानुसार कल 7 अक्टूबर को जिले में विधानसभा क्षेत्रवार सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन के बाद यात्रा का शुभारंभ होगा।
सुबह 10.30 बजे मोटर साइकिल रैली एवं वाहनों के साथ सीईओ जनपद पंचायत और सीएमओ नगर पालिका सहित संबंधित दल किला चौक, दतिया में एकत्र होंगे। सुबह 11 बजे एलईडी के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक यात्रा के साथ एक चार पहिया वाहन रहेगा, जिसमें मशाल और कलश यात्रा में आगे चलेंगे।
यात्रा के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। दतिया, भांडेर और सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग यात्रा मार्ग निर्धारित किए गए हैं।