राज्य

दतिया में होटल-होम स्टे की पुलिस ने की सघन चेकिंग:मेहमानों के दस्तावेज खंगाले; संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना देने के निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दतिया में होटल-होम स्टे की पुलिस ने की सघन चेकिंग:मेहमानों के दस्तावेज खंगाले; संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना देने के निर्देश

दतिया शहर में होटल और होम स्टे में ठहरने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने रविवार को कई होटल और होम स्टे की सघन चेकिंग की। पुलिस टीम ने यहां ठहरे लोगों की जानकारी, एंट्री रजिस्टर और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए लगे CCTV कैमरों की स्थिति भी देखी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों से कहा कि हर मेहमान की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाए और पहचान पत्र का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। CCTV कैमरे बंद नहीं होने चाहिए और उनकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी घटना की जांच में इसका इस्तेमाल किया जा सके।

संदिग्ध व्यक्ति मिले तो तत्काल सूचना के निर्देश पुलिस ने संचालकों को संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। साथ ही किसी घटना की स्थिति में पुलिस को सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।