दतिया के मां पीतांबरा पीठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शारदीय नवरात्रि पर शक्तिपीठ में भक्ति और साधना का माहौल
राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान से जुड़ी है मंदिर की ऐतिहासिक मान्यता
वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भी पहुंच रहे भक्त
दतिया, अक्टूबर 12: जिले में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां पीतांबरा पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। देश की प्रसिद्ध इस शक्तिपीठ का इतिहास राष्ट्र रक्षा अनुष्ठान से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। मान्यता है कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान यहां राष्ट्र रक्षा के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया था।
मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, शनिवार को मां धूमावती के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्ति और साधना का माहौल बना हुआ है।
-------
बाइट — भोलानाथ सक्सेना, सेवक, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर, दतिया