दतिया- पंच सम्मेलन का आयोजन 25 अगस्त को
NEWS
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत रोजगार और आजिविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 बीबीजीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंच सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत दतिया के नवीन हॉल में 25 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से किया जायेगा।
श्री तेम्रवाल द्वारा पंच सम्मेलन के आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया, सेवढ़ा, भाण्ड़ेर को पत्र जारी कर जिला स्तरीय कार्यक्रम में समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को आमंत्रित करने को कहा गया है।