राज्य

दतिया में पार्षदों ने विशेष बैठक बुलाने की मांग की:CMO के नाम ज्ञापन सौंपा, बोले- विभागों के कामकाज की भी समीक्षा हो

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दतिया में पार्षदों ने विशेष बैठक बुलाने की मांग की:CMO के नाम ज्ञापन सौंपा, बोले- विभागों के कामकाज की भी समीक्षा हो

दतिया नगर पालिका परिषद दतिया के पार्षदों ने परिषद की विशेष बैठक बुलाने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने नगर पालिका पहुंचकर यह ज्ञापन सफाई प्रभारी अनुपम पाठक को सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 57 के तहत विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है।

पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर परिषद में विधिवत चर्चा और निर्णय होना जरूरी है। इसके लिए नियमानुसार निर्वाचित पार्षदों के कम से कम एक-तिहाई सदस्यों की ओर से लिखित अनुरोध प्रस्तुत किया गया है।

विभागों में चल रहे कामों की समीक्षा की मांग बैठक में नगर पालिका अधिनियम की धारा 78 के तहत नामांतरण के अधिकारों के प्रत्यायोजन, नगर पालिका में कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा और विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है।

इसके अलावा परिषद के समक्ष आवश्यक अन्य विषयों को भी कार्यसूची में शामिल करने की मांग की गई है। पार्षदों ने मांग की कि धारा 57 के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में विशेष बैठक की तारीख, समय और स्थान तय कर सभी निर्वाचित पार्षदों को सूचना दी जाए।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद बृजेश यादव और प्रीति शुक्ला सहित अन्य पार्षद शामिल रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।