दतिया- समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →NEWS
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिले में पंजीयन के लिए 25 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसान आवश्यक दस्तावेजों, आधार नंबर, बैंक खाता और मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित केंद्रों पर पंजीयन करा सकेंगे।
सिकमी, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए भी पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।