दतिया : विश्व मच्छर दिवस पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित प्रचार वाहन

विश्व मच्छर दिवस पर जिले भर में जागरूकता गतिविधियां आयोजित प्रचार वाहन पम्पलेट वितरण एवं विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को किया जागरूक
दतिया : कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा के मार्ग दर्शन में विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जिले भर में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम एवं बचाव को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान आमजन को मच्छरों से होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए चलित प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
प्रचार वाहन के जरिए लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने, घर एवं आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के प्रतिजागरूक किया गया।
इस दौरान डॉ. जयंत यादव जिला मलेरिया अधिकारी दतिया कार्यालय की टीम द्वारा मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों से गुजरते हुए लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए।
इनपम्पलेटों के माध्यम से नागरिकों को मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी शिक्षकों के साथ समन्वयकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान विद्यार्थियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों, मच्छरों के पनपने के स्थान तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर की जाने वाली रोकथाम की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा कहीं भी पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जयंत यादव ने आमजन से मच्छरों की रोकथाम के प्रति सजग रहने की अपील की उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही मच्छर जनित बीमारियों पर प्रभावी रूप से लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इसलिए घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, स्वच्छता बनाए रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। जागरूकता अभियान के दौरान प्रचार वाहन रथ के साथ जिला मलेरिया कार्यालय के स्टाफ अजय, दीपक एवं मिस्टर उपस्थित रहे और आमजन को मच्छर जनित रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की।