दौसा पहुंचे मुख्य सचिव, अधिकारियों से लिया जिले का फीडबैक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दौसा सर्किट हाउस में अधिकारियों से जिले की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। पंचायत चुनाव की तैयारियों और शहरी विकास की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
दौसा, 5 अक्टूबर । राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार को दौसा पहुंचे। भरतपुर से जयपुर जाते समय वे कुछ देर के लिए दौसा सर्किट हाउस में रुके। यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कलेक्टर सौम्या झा और नवनियुक्त एसपी कुंदन कंवरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुख्य सचिव ने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने जिला कलेक्टर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी प्रगति की जानकारी ली। वहीं एसपी से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
इस दौरान शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए तैयार की जा रही 100 दिवसीय कार्ययोजना पर भी जानकारी ली गई। योजना में सीवरेज, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी मुख्य सचिव ने तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को प्रशासन की प्राथमिकता बताते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सोमवार को जिला कलेक्टर सौम्या झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
दौसा से आवश्यक फीडबैक लेने के बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास जयपुर के लिए रवाना हो गए।
बाइट - वी श्री निवास , मुख्य सचिव राजस्थान