राजनीति

दावा-ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ के संपर्क में:शिंदे के MLA बोले-जल्द होगा ऑपरेशन टाइगर-4; उद्धव के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दावा-ठाकरे गुट के 14 विधायक एकनाथ के संपर्क में:शिंदे के MLA बोले-जल्द होगा ऑपरेशन टाइगर-4; उद्धव के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हुए थे

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में राज्य में ऑपरेशन टाइगर-4 होने वाला है। पटेल का कहना है कि शिवसेना ठाकरे गुट के करीब 14 विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना के लोकसभा में कुल 9 सांसदों में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे।

लोकसभा में अब शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई है। हालांकि, 14 विधायकों वाली बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पटेल बोले- विधायक और नगरसेवक शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं मुरजी पटेल के दावे के मुताबिक, ठाकरे गुट के सांसदों के बाद अब विधायक और फिर नगरसेवक भी शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

इस पूरी चर्चा में 14 का आंकड़ा बेहद अहम माना जा रहा है। विधानसभा में ठाकरे गुट के पास 20 विधायक हैं। कानून के मुताबिक, अगर इनमें से दो-तिहाई विधायक एक साथ दलबदल करते हैं, तो दलबदल विरोधी कानून के तहत अलग कानूनी और राजनीतिक स्थिति बन सकती है। सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायकों ने किसी अनजान जगह पर एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है।

इसके अलावा, महाविकास अघाड़ी (MVA) की हालिया बैठक में 60 में से 37 विधायकों की अनुपस्थिति ने भी राजनीतिक अटकलों को बढ़ा दिया। डिप्टी सीएम शिंदे बोले- अब हमने छक्का लगाया उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सभी 6 सांसदों ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से अलग होने का ऐलान किया था।

डिप्टी सीएम ने कहा था, ‘जब 2022 में हमने पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब हमने छक्का लगाया है।' उन्होंने कहा, ' हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए है, इसीलिए आज ये 6 सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हुए।’ शिंदे गुट के लोकसभा में 7 से बढ़कर 13 सांसद हुए 2024 विधानसभा चुनाव की कुल 288 सीटों में से भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिलीं।

महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 50 सीटें जीतीं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सिर्फ 20 सीटों पर सिमट गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में विपक्षी INDIA गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) ने बढ़त हासिल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शिवसेना के शिंदे गुट और ठाकरे गुट के बीच राजनीतिक गठबंधन की नई चाल पर चर्चा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिंदे के विधायक मुरजी पटेल ने ऑपरेशन टाइगर‑4 की घोषणा की है और 14 ठाकरे के विधायक एकनाथ शिंदे से संपर्क में हैं। उद्धव ठाकरे के 9 सांसदों में से 6 ने शिंदे गुट में शामिल होकर डिप्टी सीएम बने, जिससे शिंदे के सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो गई। यह घटना महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकती है, जिससे सत्ता संतुलन बदल सकता है और नीति-निर्माण पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।