दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग के ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (ओएफटीईसी) ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांटेड सदस्यों को मलेशिया से डिपोर्ट करवाया है।
यह जानकारी पंजाब डीजीपी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर दी गई।
📡 स्रोत: NewsData.io