राज्य

देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देहरादून में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देहरादून में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट वितरित किए।

29 सितम्बर 2026, देहरादून: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देहरादून में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट वितरित किए।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों की देखभाल और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि माताओं के स्वास्थ्य, बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार और समाज की प्रगति संभव है।

संलग्न- फोटो एवं वीडियो

कैप्शन- ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देहरादून में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।