देखते ही देखते राख हो गई खिलौना फैक्ट्री, साहिबाबाद के साइट-4 में लगी भीषण आग से मचा कोहराम

Ghaziabad Fire Breaks: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम 'पांडा बेबी प्रोडक्ट्स' की एक खिलौना फैक्ट्री में भीषण आग लग गई.
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस भयानक आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुट गईं. फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.
📡 स्रोत: NewsData.io