राज्य

दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए सरकार का दिवाली तोहफा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में झुग्गीवासियों के लिए सरकार का दिवाली तोहफा

नवंबर 05, नई दिल्ली: दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए दिवाली पर दिल्ली सरकार ने बड़ा तोहफा दिया हे। दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के लिए नई नीति 2026 अधिसूचित कर दी है।

इस नीति का मकसद झुग्गीवासियों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्के मकान उपलब्ध कराना है। सरकार ने पुनर्वास के लिए पात्रता के मानक भी तय किए हैं। इसके तहत एक जनवरी 2025 से पहले अस्तित्व में आई झुग्गियों में रहने वाले पात्र परिवारों को वैकल्पिक आवास देने का प्रावधान है। पात्र लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपये की दर से वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

सरकार की योजना है कि प्राथमिकता के आधार पर झुग्गीवासियों का पुनर्वास उसी स्थान पर या आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में किया जाए। नई नीति में सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी PPP मॉडल के जरिए भी पुनर्वास योजनाओं को लागू करने का प्रावधान किया गया है।

फोटो- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।