व्यापार

Delhi-NCR में बढ़ेगा ऑटो का किराया, CNG की महंगाई के बाद तेज हुई मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Delhi-NCR में बढ़ेगा ऑटो का किराया, CNG की महंगाई के बाद तेज हुई मांग

Delhi-NCR Auto Taxi Fare News: दिल्ली-NCR में सफर करने वाले लोगों की जेब पर जल्द ही महंगाई की मार पड़ने वाली है. दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG की कीमत बढ़ने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है.

यूनियन का कहना है कि ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों का खर्च लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा किराए में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो रहा है. क्यों बढ़ाने की मांग हो रही है ऑटो-टैक्सी का किराया? CNG की कीमत में हालिया बढ़ोतरी से ड्राइवरों का रोजाना खर्च बढ़ गया है, जिससे उनकी रोजाना की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है.

ऑटो-टैक्सी यूनियनों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में CNG के दाम कुल मिलाकर करीब 10-11 रुपये तक बढ़ चुके हैं. ऐसे में यूनियन चाहती है कि सरकार मौजूदा किराए की समीक्षा कर जल्द से जल्द नई दरें लागू करें. क्योंकि अगर किराया नहीं बढ़ाया जाता है, तो ड्राइवरों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

McD और KFC में खाते हैं आप? 10 फूड आउटलेट्स पर लगा भारी जुर्माना सरकार से की गई बड़ी मांग

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने सरकार से एक हफ्ते के भीतर किराया बढ़ाने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि अगर किराया बढ़ाना मुमकिन नहीं है, तो CNG की बढ़ी कीमतों से ड्राइवरों को राहत देने के लिए सब्सिडी दी जाए.

यूनियन के महासचिव राजेंद्र सोनी ने जल्द किराया बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो 9 सितंबर को हड़ताल की जा सकती है. ऐसे में अगर सरकार और यूनियनों के बीच सहमति नहीं बनती है, तो दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी सेवाएं प्रभावित हो सकती है. दिल्ली में कितनी हो गई CNG क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।