देश

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'

लद्दाख के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर बीते दिनों केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक को लेकर सोनम वांगुचक का बयान आया है.

उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को लेह में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और लेह एपेक्स बॉडी (LAB) कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) की सब-कमेटी के बीच हुई बातचीत पूरी तरह विफल रही.

उन्होंने बताया कि हमें आज दिल्ली बुलाया गया था.

सोनम वागंचुक ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गृह मंत्रालय के साथ गुरुवार (22 अक्टूबर) को बैठक होनी है.

उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को लेह में जो बातचीत हुई, वो पूरी तरह विफल रही क्योंकि उसका कोई नतीजा नहीं निकला. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने वायदों से पीछे हट गई.

उनकी तरफ से कहा गया कि 22 अक्टूबर को बातचीत करेंगे.

I ll be at Ladakh Bhavan Delhi for talks with Home Ministry today but https://t.co/fdcrdNtZPk

Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) October 22, 2026

'22 अक्टबूर को दिल्ली में बातचीत करेंगे'

सोनम वागंचुक ने कहा कि हमसे कहा गया कि 22 अक्टबूर को दिल्ली में बातचीत करेंगे तो इसलिए मैं आज दिल्ली आया हूं.

उन्होंने आगे कहा कि शायद आज भी सरकार ये बातचीत नहीं कर रही है. इस तरह एक बार वो फिर अपने वायदों से पीछे हट रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि अभी जो भी हो, मैं तो दिल्ली पहुंच रहा हूं और दिल्ली आकर लद्दाख भवन में पत्रकारों से बात करूंगा.

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमसे बातचीत करेगी, लेकिन मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार लगातार अपने वायदों से पीछे हट रही है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र में लोग इन सब चीजों को लेकर बहुत दुखी हैं.

हम पर चीन की तरफ से दबाव- सोनम वागंचुक

वाग

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।