व्यापार

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

दिल्ली में रहने वाले लोग अब शराब की बुकिंग ऑनलाइन भी कर सकते हैं.

इसके लिए एक एप भी लॉन्च की गई है, जिसके जरिए घर बैठे शराब और बीयर बुक कर सकते हैं.

इस एप का नाम दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग एप' रखा है. लेकिन क्या आपको पता है किइस एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शराब बुक कर सकता है?

नहीं जानते होंगे ना!

तो आइये हम आपको बताते हैं कि इस ऑनलाइन बुकिंग एप के जरिए एक व्यक्ति कितनी शारब बुक कर सकता है.

कितनी हो सकती है एक बार में बुकिंग?

इस एप के जरिए यदि आप भी शराब की बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक व्यक्ति अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर की बुकिंग कर सकता है.

इससे ज्यादा की बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पाएगी. इसका मकसद शराब को कंट्रोल्ड क्वांटिटी के हिसाब से इस्तेमाल करना है. ग्राहकों को इन सीमाओं का ध्यान रखकर ही ऑर्डर करना होगा.

तो वहीं दिल्ली के नियमों के अनुसार, 25 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एप के जरिए ग्राहक अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं, बोतल का साइज और संख्या तय कर सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं.

कैसे होगी बुकिंग? ऑनलाइन शराब बुक करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में Delhi Liquor Booking एप डाउनलोड करें.

इसके बाद एप खोलकर जरूरी चेतावनी स्वीकार करें और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें.

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उपलब्ध शराब के ब्रांड देखें और अपनी पसंद की शराब चुनें. इसके बाद बोतल का साइज और संख्या तय करें.

इसके बाद DSIIDC की ओर से संचालित उपलब्ध दुकानों में से किसी एक को चुनें. ऑर्डर की जानकारी जांचने के बाद ऑनलाइन भुगतान करें. भुगतान पूरा होने पर एप में बुकिंग कन्फर्मेशन और QR कोड मिलेगा.

इसे संभालकर रखें, क्योंकि दुकान से शराब लेते समय इसकी जरूरत होगी.

क्यों शुरू की गई यह सुविधा?

बता दें कि इस सुविधा का उद्देश्य शराब की दुका

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।