राजनीति

दिल्ली में आज सिख विरोधी दंगों को लेकर भाजपा का मार्च

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
दिल्ली में आज सिख विरोधी दंगों को लेकर भाजपा का मार्च

01 नवंबर, नई दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों की आज बरसी है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में विरोध मार्च निकालेंगे। इस दौरान भाजपा कांग्रेस के'चलो दिल्ली' मार्च और रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली को लेकर सवाल उठाएगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में हरि नगर में ये विरोध मार्च निकाला जाएगा।

उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत कई सिख संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। नानावटी आयोग की 2005 की रिपोर्ट में दंगों के दौरान भीड़ को उकसाने और हिंसा में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए थे और सिख समुदाय की हमेशा से यही मांग रही है कि कांग्रेस 1984 में निर्दोष सिखों के नरसंहार के लिए माफी मांगे।

कांग्रेस को पहले उस दौर की घटनाओं की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और उसके बाद ही राहुल गांधी के राजनीतिक करियर को नई ऊर्जा देने की कोशिश करनी चाहिए। फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।