डेसरा में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा के पास देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का उपचार पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, कार में पांच युवक सवार थे, जो दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी युवक राजनांदगांव में जन्मदिन मनाने के बाद कार से वापस दुर्ग लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच टेडेसरा के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में अभिषेक सिंह और तोषण तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रशांत दास को उपचार के लिए पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य युवकों का उपचार अस्पताल में जारी है।
नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दुर्ग जिले से करीब पांच युवक कार में सवार होकर राजनांदगांव आए थे। जन्मदिन मनाने के बाद सभी युवक वापस दुर्ग लौट रहे थे। इसी दौरान टेडेसरा के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर आगे आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट - सत्य प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक, नगर