व्यापार

देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करके उस पर अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

हाल ही में अक्टूबर और नवंबर 2026 में देश के चार बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है.

इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं. नए रेट के बाद कुछ अवधि की FD पर ग्राहकों को पहले से ज्यादा ब्याज मिल सकता है.

बड़ी बात यह है कि इन बैंकों में सीनियर सिटिज़न के लिए ब्याज दरें सामान्य ग्राहकों से ज्यादा रखी गई हैं.

इन बैंकों की नई ब्याज दरें अलग-अलग तारीखों से लागू हो चुकी हैं.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिज़न को 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा 8.60% ब्याज दे रहा है.

वहीं, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 666 दिन की जमा पर सीनियर सिटिज़न को 8.50% ब्याज दे रहा है. आइए जानते हैं कि चारों बैंकों में किस अवधि पर कितना ब्याज मिल रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक की नई FD दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने 4 नवंबर 2026 से अपनी कुछ FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.

बैंक सामान्य ग्राहकों को 2 साल से 3 साल से कम की अवधि वाली FD पर सबसे ज्यादा 6.80% सालाना ब्याज दे रहा है. वहीं, सीनियर सिटिज़न्स के लिए इसी अवधि पर ब्याज दर 7.55% है.

हालांकि, इससे पहले बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.75% और सीनियर सिटिज़न को 7.25% ब्याज दे रहा था.

यानी नई दरों में अब दोनों श्रेणियों के ग्राहकों को पहले से बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD दरें

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 नवंबर 2026 से अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है.

बैंक सामान्य ग्राहकों को 666 दिन की FD पर सबसे ज्यादा 8.10% सालाना ब्याज दे रहा है. इसी अवधि के लिए सीनियर सिटिज़न को 8.50% ब्याज मिलेगा.

हालांकि, इससे पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक की अधिकतम ब्याज दर 8.25% थी, जिसे बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है. वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 8.10% पर बनी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।