देश भर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 22 सितंबर 2026
11वां आयुर्वेद दिवस देश भर में 23 सितंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय है ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद। आयुष मंत्रालय ने बताया कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 9 हजार 700 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आयुर्वेद मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित राज्यों में अच्छी भागीदारी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि नागरिक आयुर्वेद दिवस की आधिकारिक वेबसाइट ayurvedaday.org.in के माध्यम से कार्यक्रमों में पंजीकरण और रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इन पहलों के माध्यम से जागरूकता, स्वास्थ्य और सहभागिता द्वारा नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों, समुदायों और विभिन्न संगठनों को एक साथ लाया जा रहा है।
11वें आयुर्वेद दिवस 2026 में भारत के बाहर भी भागीदारी देखी गई, जिसमें 10 देशों और क्षेत्रों की गतिविधियों की रिपोर्ट मिली और 1,900 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों में ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र, ब्रिटेन, अफगानिस्तान, बुल्गारिया, स्पेन, अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, आइसलैंड और अमरीका शामिल हैं।