व्यापार

देश भर में बैन होगा 'सस्ता' पनीर, त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी का हंटर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देश भर में बैन होगा 'सस्ता' पनीर, त्योहारी सीजन से पहले फूड सेफ्टी का हंटर

अगर आप भी बाजार या किसी रेस्टोरेंट में खाने के दौरान पनीर की डिश बड़े चाव से खाते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है.

त्योहारी सीजन से पहले असली दूध से बने पनीर की जगह बाजार में मिलने वाली सस्ते पनीर यानी एनालॉग पनीर को लेकर अब फूड सेफ्टी अथॉरिटी सख्त रुख अपना रही है.

हालांकि, कई राज्यों में पहले ही इस तरह के पनीर पर कारवाई की जा चुकी है और अब इसे देश भर में बैन करने की तैयारी की जा रही है.

क्या पूरे देश में बैन होगा एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर को लेकर कई राज्यों में पहले ही कारवाई की जा चुकी है.

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक समेत कई राज्यों में एनालॉग पनीर को लेकर कार्रवाई हुई है. FSSAI के मुताबिक, अभी पूरे देश में एनालॉग पनीर पर बैन लागू नहीं हुआ है.

दरअसल, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के CEO राजित पुन्हानी ने NDTV को बताया कि 24 सितंबर को सभी राज्यों के साथ बैठक की जाएगी.

इससे राज्यों से सहमति बनने के बाद देशभर में एनालॉग पनीर पर बैन लगाने का फैसला किया जा सकता है.

सोने पर अब 75 रुपए लगेगी हॉलमार्किंग फीस, त्योहारों से पहले महंगे हुए गहने

क्या होता है एनालॉग पनीर?

एनालॉग पनीर एक ऐसा उत्पाद है जो दिखने और इस्तेमाल करने में असली पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे बनाने में दूध की जगह वनस्पति तेल, स्टार्च, इमल्सीफायर और दूसरे सस्ते ingredients का इस्तेमाल किया जाता है.

असली पनीर खासतौर पर दूध से तैयार होता है.

वहीं, एनालॉग पनीर में दूध के कुछ हिस्सों की जगह वनस्पति फैट और स्टार्च इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालों पर क्या होगा असर?

अगर देशभर में एनालॉग पनीर पर बैन लागू होती

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।