देश

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?

अगर आपके रसोई घर में भी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. आने वाले समय में देश में आपको LPG की सप्लाई व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने करीब 7,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से लगभग 1,800 किलोमीटर लंबी नई LPG पाइपलाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन पाइपलाइन के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों तक LPG पहुंचाने की व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी मजूबत होगी.

इन पाइपलाइनों के बनाने का खास मकसद LPG की सप्लाई को पहले के मुकाबले बेहतर और सुरक्षित बनाना है. साथ ही सड़क के जरिए LPG टैंकरों की आवाजाही कम होगी, जिससे लॉजिस्टिक खर्च, सड़क पर ट्रैफिक हादसों के जोखिम को कम करने में भी काफी मदद मिल सकती है. किन-किन राज्यों से गुजरेगी नई LPG पाइपलाइन?

PNGRB ने तीन खास LPG पाइपलाइन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इनका यह नेटवर्क तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा तक फैलेगा.

चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?

चेरलापल्ली से नागपुर: तेलंगाना के चेरलापल्ली से महाराष्ट्र के नागपुर तक करीब 556 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बनाई जाएगी. झांसी से सितारगंज: उत्तर प्रदेश के झांसी से उत्तराखंड सितारगंज तक करीब 611 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन तैयार की जाएगी.

शिक्रापुर से गोवा और हुबली: महाराष्ट्र के शिकारपुर से गोवा और कर्नाटक के हुबली तक करीब 633 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन विकसित की जाएगी. कितना बड़ा होगा LPG पाइपलाइन नेटवर्क? इन तीन परियोजनाओं को सरकारी कंपनी GAIL (India) Limited विकसित करेगी. नई परियो

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।