देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप भी बीयर या सॉफ्ट ड्रिंक्स खरीदते हैं, तो एल्युमिनियम के कैन की कमी से जुड़ी यह खबर आपके लिए अहम है.
भारत में बीयर या सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियों को पैकेजिंग के लिए कैन जुटाने में परेशानी हो रही है. जिसका असर बाजार में कुछ प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर पड़ भी सकता है.
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैन की कमी क्यों हो रही है और इसका असर ग्राहकों पर कितना पड़ेगा?
दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह कैन की बढ़ती मांग, घरेलू प्रोडक्ट्स की सीमित क्षमता और पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण सप्लाई में आ रही रुकावटें हैं.
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार से बीयर पूरी तरह गायाब हो रही है.
आखिर क्यों हो रही है बीयर के कैन की कमी?
भारत में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स की पैकेजिंग के लिए एल्युमिनियम के कैन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. पिछले दो सालों में इनकी बिक्री में हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है.
अब बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स की कुल सालाना बिक्री में कैन की हिस्सेदारी एक चौथाई से ज्यादा बताई जा रही है.
यहां सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बाजार में मांग बढ़ने के मुकाबले कैन का उत्पादन नहीं बढ़ पाया है.
इसके अलावा, पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय सप्लाई प्रभावित होने से भी कंपनियों के सामने काफी मुश्किलें बढ़ गई हैं.
ऐसे में बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग के लिए पर्याप्त कैन जुटाने में दिक्कत हो रही है.
देश में कैन का उत्पादन क्यों नहीं बढ़ पा रहा?
ब्रूअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक विनोद गिरी के मुताबिक, कंपनियों को उम्मीद थी कि देश में अतिरिक्त 60 करोड़ एल्युमिनियम कैन का उत्पादन होगा, लेकिन इसका सिर्फ आधा हिस्सा ही तैयार हो पाया.
हालांकि, भारत की प्रमुख कैन निर्माता कंपनियां अपनी मौजूदा उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल कर चुकी हैं.
आमतौर पर उत्पादन बढ़ाने के लिए नई मशीनें और प्रोडक्शन लाइन लगानी पड़ती हैं, जिसमें क
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar