व्यापार

देश की GST रफ्तार से पिछड़ा MP:5 महीने में राष्ट्रीय औसत से 10 प्रतिशत कम बढ़ा एसजीएसटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देश की GST रफ्तार से पिछड़ा MP:5 महीने में राष्ट्रीय औसत से 10 प्रतिशत कम बढ़ा एसजीएसटी

देशभर में जीएसटी संग्रहण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश इस रफ्तार के साथ कदम नहीं मिला पा रहा। अप्रैल से अगस्त तक देश का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी राजस्व 16% बढ़ा, जबकि मध्यप्रदेश में यह वृद्धि सिर्फ 6% रही। सिर्फ अगस्त की बात करें तो भी राष्ट्रीय स्तर पर पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी 13% बढ़ा, जबकि मप्र में सिर्फ 7% की वृद्धि हुई।

इससे साफ है कि प्रदेश का कमजोर प्रदर्शन सिर्फ एक महीने का नहीं, बल्कि वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों से बना हुआ है। अप्रैल से अगस्त तक मध्यप्रदेश को 15,820 करोड़ रुपए का स्टेट जीएसटी राजस्व मिला है। पिछले साल इसी अवधि में 14,870 करोड़ का राजस्व मिला था। ये 950 करोड़ रुपए की बढ़त राष्ट्रीय औसत के समानांतर नहीं है।

वहीं जुलाई के मुकाबले भी अगस्त के राजस्व में कमी दर्ज की गई है। जुलाई 2026 में जहां 3129 करोड़ रुपए का पोस्ट सेटलमेंट जीएसटी प्रदेश को मिला था, वहीं अगस्त 2026 में 3040 करोड़ रुपए का पोस्ट सेटलमेंट जीएसटी प्राप्त हुआ था। जुलाई में भी खराब थी स्थिति जुलाई में प्रदेश का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी 12,779 करोड़ रुपए था, जो पिछले साल के 12,042 करोड़ से सिर्फ 6% बढ़ा था।

उसी महीने राष्ट्रीय बढ़त 17% की थी। जुलाई में प्रदेश का जीएसटी राजस्व 3,291 करोड़ रुपए था, जो पिछले साल के 3,639 करोड़ रुपए से 10% कम था। यानी मप्र और राष्ट्रीय औसत में 20 अंकों का अंतर रहा है। व्यापारियों से वसूला गया टैक्स पिछले साल से 1.1% कम करदाताओं से वसूले गए टैक्स की बात करें तो मध्यप्रदेश से हुए कलेक्शन में माइनस 1% का घाटा दर्ज किया गया है।

प्रदेश जीएसटी में रजिस्टर्ड करदाताओं से वसूले टैक्स में तो 1.5% की बढ़त है, लेकिन केंद्रीय जीएसटी में पंजीकृत करदाताओं से वसूले गए टैक्स में 3.8% का घाटा दर्ज हुआ है। प्रदेश में रजिस्टर्ड करदाताओं की संख्या केन्द्रीय जीएसटी में दर्ज करदाताओं से ज्यादा है, इसीलिए कुल मिलाकर 1.1% का घटा दर्ज हुआ है।

राष्ट्रीय औसत की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 5.3% ज्यादा वसूली हुई है। अप्रैल से अगस्त तक के 5 माह में मध्यप्रदेश के व्यापारियों ने 17 हजार 304 करोड़ रुपए का एसजीएसटी, सीजीएसटी और आईजीएसटी भरा है। राज्य को मिलने वाले एसजीएसटी में 6% की बढ़त दिख रही है, लेकिन प्रदेश के भीतर सेंट्रल और स्टेट इकाइयों द्वारा वास्तविक कलेक्शन में करीब 1% की गिरावट है।

घरेलू जीएसटी राजस्व 9.3% बढ़ा : छत्तीसगढ़ में पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी 12% घटा है, जबकि ओडिशा में 4% वृद्धि रही। अकेले अगस्त के कुल जीएसटी राजस्व में भी मप्र की वृद्धि 7% रही, जबकि देश में अगस्त के दौरान घरेलू जीएसटी राजस्व 9.3% बढ़ा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।