देश

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

सितंबर 02, नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उत्तराखंड और असम में बारिश और भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

उत्तराखंड में मकान ढहने और तेज बहाव में वाहनों के बहने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और मसूरी में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। नदियां उफान पर हैं और कई सड़कें बंद हैं। भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं, असम में भूस्खलन से हालात गंभीर हैं। झारखंड और ओडिशा में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश में भी फिलहाल राहत के आसार कम हैं।

प्रयागराज और चित्रकूट समेत दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच पहाड़ से मैदान तक मानसून का असर जारी है। कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ता जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।