देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई गलत बातों का विरोध किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और 'अंधभक्त' तक कहा गया. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर अपनी बात रखी है.
ईशा कोप्पिकर ने शेयर किया वीडियो
ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देशभक्ति और 'अंधभक्त' कहे जाने पर रिएक्ट किया है. ईशा ने कहा, 'नमस्ते, मैं ईशा कोप्पिकर... हांजी, अंधभक्त. अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की चाहना 'भक्ति' है, तो हां, मुझे भक्त और अंधभक्त कहलाने पर गर्व है, लेकिन मेरी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश और मेरे भारत के लिए है.'
📡 स्रोत: ABP Live Film