देश

अब इस देश में भी शुरू हुआ GenZ का विरोध प्रदर्शन, छात्रा की मौत के खिलाफ राजधानी में इकट्ठा हुए सैकड़ों छात्र

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
अब इस देश में भी शुरू हुआ GenZ का विरोध प्रदर्शन, छात्रा की मौत के खिलाफ राजधानी में इकट्ठा हुए सैकड़ों छात्र

बांग्लादेश, नेपाल और नई दिल्ली के बाद वियतनाम में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है. दरअसल, वियतनाम की राजधानी हनोई में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद इंसाफ की मांग को लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. युवाओं का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है.

वियतनामी सरकार ने जारी की ये निर्देश वियतनामी सरकार ने घरेलू अशांति की आशंका को देखते हुए वहां की मीडिया के लिए आतंरिक निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि नई दिल्ली में हुए जेन-जी प्रदर्शन से जुड़ी खबरों के कवरेज पर सावधानी बरतें.

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- GenZ में बढ़ रही कोरियन कल्चर की लहर, आखिर सोशल मीडिया में ऐसा क्या देख रहे बच्चे? समझिए क्या है पूरा मामला? बता दें, वियतनामी की राजधानी हनोई में कुछ महीने पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था.

इस हादसे में एक रईस राजनेता की कार ने 18 साल की एक छात्रा को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. परिवार और युवाओं का आरोप है कि रसूखदार होने की वजह से उस राजनेता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक मीना को इंसाफ नहीं मिला है. इसी गुस्से में वहां के छात्र और युवा सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं.

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अब इस देश में भी GenZ ने किया तख्तापलट, युवाओं के साथ-साथ मिलिट्री-पैरा मिलिट्री ने भी सड़क पर किया जबरदस्त प्रदर्शन 'ट्री 55' के सामने युवा कर रहे प्रदर्शन इस विरोध प्रदर्शन की खास बात ये है बड़े दफ्तरों की बजाय, हनोई में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन के लिए 'ट्री 55' नाम के एक पेड़ को चुना है.

हनोई के युवा बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं. मीना की याद में उस पेड़ के पास फूल चढ़ा रहे हैं. युवाओं के शांत लेकिन मजबूत विरोध प्रदर्शन के जरिए वह सरकार और प्रशासन पर इंसाफ के लिए दबाव बना रहे हैं.

GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- GenZ Protest: अब इस देश में शुरू हुआ जेन-जी प्रदर्शन, अब तक एक की मौत; क्या यहां पर भी हो सकता है तख्तापलट? GenZ प्रोटेस्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protest: नेपाल में तख्तापलट का संकट! देश छोड़कर भाग सकते हैं PM केपी शर्मा ओली

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।