देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और क्रूड ऑयल संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है.
सोमवार को जारी नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (NSO) की डेटा के मुताबिक, अगस्त में भारत के इंडस्ट्रियल आउटपुट में 8% की तेजी आई है. यानी कि फैक्ट्रियों में उत्पादन तेजी से बढ़ा है.
मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट में इस शानदार बढ़त के चलते अगस्त महीने में भारत की औद्योगिक उत्पादन विकास दर (IIP Growth Rate) उछलकर 8% पर पहुंच गई है.
यह बीते 29 महीनों में दूसरी दफा है, जब IIP Growth Rate में इस कदर तेजी देखी गई है. इससे पहले जून में 8.8% की बढ़त देखी गई थी.
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा लगभग 77.6% होती है. कंपनियों ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अगस्त से ही उत्पादन बढ़ा दिया था.
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (टीवी, फ्रिज आदि) की फैक्ट्रियों में उत्पादन बढ़ने से इस सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला है.
बता दें कि चार बड़े सेक्टरों में से दो - मैन्युफैक्चरिंग और बिजली व गैस सप्लाई - के परफॉर्मेंस में पिछले महीने के मुकाबले अगस्त में सुधार देखा गया.
पानी की सप्लाई, सीवरेज और वेस्ट मैनेजमेंट की रफ्तार धीमी रही, जबकि माइनिंग और क्वारीइंग में और ज्यादा गिरावट आई है.
FMCG सेक्टर में लगा ब्रेक
मैन्युफैक्चरिंग और पावर सेक्टर में तेजी के साथ-साथ अगस्त में FMCG सेक्टर की रफ्तार को झटका लगा है.
नील्सनआईक्यू (NielsenIQ) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) सेक्टर इस वक्त सुस्ती का सामना कर रहा है. इस कैटेगरी की बिक्री 68% तक कम हो गई है.
जून तिमाही के दौरान देश भर में FMCG सामानों की कुल बिक्रीमें 2% की गिरावट आई है, जो कुछ चुनिंदा सामानों तक सीमित नहीं है, बल्कि साबुन, वाशिंग पाउडर, रिफाइंड तेल, बिस्कुट और नमकीन जैसी 68% कैटेगरीज की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है.
वहीं, ग्रामीण इलाकों मे
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar