देश

देशभक्ति गीतों पर थिरके नन्हे कदम, बीडी पब्लिक स्कूल कामता में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

गढ़वा। प्रखंड के कामता गांव स्थित बीडी पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद निर्धारित समय पर विद्यालय के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अपनी मातृभूमि का ऋण चुकाने के उद्देश्य से उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना की है, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रिशा एंड ग्रुप ने “पापा मेरे पापा” गीत पर बेहद आकर्षक एवं भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की। इसके अलावा बच्चों ने “वंदे मातरम्”, “देश रंगीला” सहित कई देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप देने में विद्यालय की शिक्षिका द्रक्षा मैडम, आकांक्षा केसरी तथा शिक्षक शिव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन शिक्षिका द्रक्षा ने किया, जबकि आकांक्षा केसरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिशा पांडेय, स्नेहा कुमारी, आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी, साक्षी कुमारी, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमार, मयंक कुमार, अतीफ आजाद खान, सोनू कुमार, अभिराज कुमार, राजन कुमार, अंकुश कुमार (UKG), अम्बर आजाद खान, शम्मी खान, ऋतुराज, तैमूर एवं प्रिंस कुमार ने भाग लिया।कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। Blog Site Manager By Global Info Edge

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।