देश

देशभर में दिवाली की धूम, जवानों संग पीएम मोदी जलाएंगे दीए, दुनियाभर से दीपोत्सव की मिली बधाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देशभर में दिवाली की धूम, जवानों संग पीएम मोदी जलाएंगे दीए, दुनियाभर से दीपोत्सव की मिली बधाई

देशभर में दीपावली को लेकर जश्न का माहौल है. अयोध्या में शनिवार को 10वां दीपोत्सव मनाया जा रहा है. सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर करीब 30 लाख दीये जलाए गए.

राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो से रामायण दिखाई गई. इस दौरान करीब 2100 ड्रोन से स्पेशल शो किया गया.

इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री मौजूद थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी वह देश के बहादुर जवानों के साथ यह त्योहार मनाएंगे.

प्रधानमंत्री की यह परंपरा साल 2014 से लगातार जारी है.

उन्होंने 2014 में दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन बेस कैंप से इसकी शुरुआत की थी.

इसके बाद 2015 में अमृतसर के पास पंजाब सेक्टर, 2016 में हिमाचल प्रदेश में चीन सीमा के पास सुमदोह, 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर और 2018 में उत्तराखंड के हर्षिल में जवानों संग दिवाली मनाई.

पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

वहीं प्रधानमंत्री ने 2019 में नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित राजौरी, 2020 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला, 2021 में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, 2022 में कारगिल, 2023 में हिमाचल प्रदेश के लेप्चा, 2024 में गुजरात के कच्छ स्थित सिर क्रीक और 2025 में गोवा-कारवार तट पर स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर नौसेना जवानों के साथ दिवाली मनाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 50 सेकंड का एक वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.

पारंपरिक परिधान और माथे पर तिलक लगाए पीएम मोदी ने कहा कि दीपोत्सव का यह पावन त्योहार अंधेरे के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है.

उन्होंने प्रार्थना की कि दिवाली और आने वाले दिन सभी नागरिकों

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।