देशभर में आज कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच नीट-पीजी परीक्षा आयोजित

रायपुर, 30 अगस्त 2026 देशभर में आज कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच नीट-पीजी परीक्षा आयोजित की गई। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के मुताबिक परीक्षा छत्तीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के तीन सौ उनतालीस शहरों में एक हजार एक सौ ग्यारह केंद्रों पर आयोजित हुई।
इस परीक्षा में दो लाख पैंसठ हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। हालांकि, जयपुर के सीतापुरा स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी व्यवधान के कारण दो हजार चार सौ पैंतालीस उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। इन उम्मीदवारों के लिए पांच सितंबर को जयपुर में पुनर्परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से बताए जाएंगे।