राज्य

देशभर में आज ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, 1,067 जगहों पर होंगे कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देशभर में आज ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, 1,067 जगहों पर होंगे कार्यक्रम

सितंबर 20, नई दिल्ली: ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ और ‘100 हफ्ते नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत आज देशभर में युवाओं को नशामुक्ति के लिए बड़े पैमाने पर एकजुट किया जाएगा। अभियान के तहत देशभर में 1,067 स्थानों पर ‘राष्ट्रीय संकल्प समारोह’ आयोजित किए जा रहे हैं।इनमें 471 जिला ‘माय भारत’ कार्यालयों और सहयोगी संगठनों के 596 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें नशामुक्ति के अभियान से जोड़ना है।कार्यक्रमों के दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा विशेष विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे।अभियान के तहत रचनात्मक लेखन और युवाओं की अगुवाई में चर्चाओं के जरिए नशामुक्ति का संदेश सीधे युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने और अपने साथियों तथा समुदायों के साथ जुड़ने का मंच दिया जाएगा।आयोजकों के मुताबिक, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जागरूकता को सकारात्मक गतिविधियों में बदलना और युवाओं की भागीदारी के जरिए नशामुक्त समाज के निर्माण को गति देना है।

FILE PHOTO

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के अंतर्गत 1,067 स्थानों पर राष्ट्रीय संकल्प समारोह के आयोजन की है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखने के लिए जागरूकता और प्रतिबद्धता बढ़ाना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में नशा सेवन की समस्या गंभीर है और युवाओं के बीच यह बढ़ती जा रही है। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने से समाज में नशा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और नशा मुक्त जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर सकारात्मक असर पड़ेगा, तथा समाज में शांत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।