देशभर में NEET-PG 2026 का आयोजन, 2.65 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

अगस्त 30, नई दिल्ली: NEET-PG 2026 परीक्षा का आज देशभर में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और रियल-टाइम मॉनिटरिंग की गई। परीक्षा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
इस परीक्षा के लिए करीब 2.73 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2.65 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि, जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी व्यवधान के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इन दोनों केंद्रों पर परीक्षा अब 5 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। फ़ाइल फ़ोटो