देशभर में आज रक्षाबंधन की धूम, राखी, मिठाई और उपहारों से सजे बाजार

अगस्त 28, नई दिल्ली: रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं और उनकी खुशहाली, सेहत और समृद्वि के लिए प्रार्थना करती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर आज बाजारों में चहल-पहल देखी जा रही रही है। साथ ही बस अड्डों पर भी लोगों की भीड़ नजर आ रही है।
राखी और मिठाइयों समेत तरह-तरह की सामग्रियों से पूरा बाजार गुलजार है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दिल्ली के बाजार सज हुए हैं। बाजारों में आधुनिक डिज़ाइन वाली राखियों के साथ-साथ पारंपरिक राखियों की भी खूब मांग देखने को मिल रही है। फोटो कैप्शन: बाजार में रक्षाबंधन के त्योहार पर राखियां और मिठाई खरीदते लोग