राजनीति

देशभर में शुरू हुआ नौवां राष्ट्रीय पोषण माह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देशभर में शुरू हुआ नौवां राष्ट्रीय पोषण माह

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आज केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह स्वस्थ और सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का अभियान है। इस वर्ष पोषण माह का विषय है - हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी।

छत्तीसगढ़ में भी आज से राष्ट्रीय पोषण माह शुरू हो गया है। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले गर्म पके भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और विविधता की विशेष निगरानी की जाएगी। वहीं, पोषण मेलों के माध्यम से मिलेट्स, मौसमी फल-सब्जियों, दालों, दुग्ध उत्पादों, मेवों और विभिन्न प्रकार के बीजों जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों की उपयोगिता बताई जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।