देवरिया में भारोत्तोलन प्रतियोगिता:राहुल गुप्ता और अंशिका गुप्ता ने जीता पहला स्थान, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई।
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 56 किग्रा भार वर्ग में राहुल गुप्ता ने प्रथम, अभिषेक चौरसिया ने द्वितीय और प्रियांशु यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 65 किग्रा वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह प्रथम रहे। 19 वर्षीय बालक वर्ग में आकाश शर्मा ने प्रथम और हरिओम मणि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 75 किग्रा भार वर्ग में शिवम शर्मा ने पहला और विवेक गुप्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अपनी तकनीक और दमखम का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में अंशिका और शिवांगी ने मारी बाजी 17 वर्षीय बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में अंशिका गुप्ता प्रथम और अंशिका यादव द्वितीय रहीं। 48 किग्रा वर्ग में शिवांगी चौहान और 63 किग्रा वर्ग में अंशिका कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग के 48 किग्रा में साक्षी चौहान ने बाजी मारी।
मेडल और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव और क्रीड़ा शिक्षकों ने प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश गोयल, मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह और आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेन्द्र नाथ तिवारी, रमेश सिंह, वकील सिंह, कैप्टन हरिकेश सिंह, अभय द्विवेदी, बसंत कुमार मिश्रा, हरिवल्लभ सिंह, महेंद्र गिरी और इंजीनियर फखरुद्दीन अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों और निर्णायक मंडल ने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुशवाहा ने किया।
आयोजन में शिक्षक कमलेश कुमार, पीयूष राव, धीरज शर्मा, राजेश यादव, अशोक कुमार, वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार गौतम, उमेश यादव, संजय तिवारी और प्रमोद कुमार सिंह ने सहयोग किया।
निर्णायक मंडल में मोहम्मद नवाजिश, प्रभात रंजन, मणि त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, उदयभान सिंह, श्वेता शाह, पुष्पा और शैलेंद्र कुमार सैनी शामिल रहे। मंडलीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का मिला मंच प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगामी मंडलीय और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर दिया।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io