देवरिया में प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता:ग्रीको-रोमन कुश्ती में गोरखपुर का दबदबा, 3 भार वर्गों में जीते स्वर्ण, 29 सितंबर को समापन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →देवरिया में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में चल रही 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को 19 वर्षीय बालक वर्ग की ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। शाम पांच बजे तक चले मुकाबलों में गोरखपुर मंडल के पहलवानों का दबदबा रहा।
प्रदेश के अलग-अलग मंडलों से आए खिलाड़ियों ने मैट पर दमखम दिखाया। प्रतियोगिता 25 से 29 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। चौथे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पहलवान रामाश्रय यादव रहे। उन्हें लक्ष्मण पुरस्कार, यश भारती सम्मान, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, रेल रत्न पुरस्कार, उत्तर प्रदेश रत्न और भारत यादव रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
आयोजक प्रधानाचार्य राम किंकर मिश्र ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रधानाचार्य अभय द्विवेदी ने किया। इन भार वर्गों में रहे विजेता 55 किग्रा: आदित्य गुप्ता (बरेली) प्रथम, हर्ष देव (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) द्वितीय और निशांत यादव (मेरठ) तृतीय।
60 किग्रा: सावन (मेरठ) प्रथम, अमन भास्कर (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) द्वितीय और शिवसागर पाल (प्रयागराज) तृतीय। 63 किग्रा: आयुष (गोरखपुर) प्रथम, अर्जुन प्रधान (मेरठ) द्वितीय और बीर बालियान (सहारनपुर) तृतीय। 67 किग्रा: रॉबिन यादव (गोरखपुर) प्रथम, मोहम्मद अफ्फान (मुरादाबाद) द्वितीय और सनी (प्रयागराज) तृतीय।
72 किग्रा: सतीश यादव (गोरखपुर) प्रथम, तरुर तोमर (मेरठ) द्वितीय और भानु प्रताप (आगरा) तृतीय। 77 किग्रा: राजवीर (गोरखपुर) प्रथम, पीयूष यादव (वाराणसी) द्वितीय और लक्ष्मण राणा (मेरठ) तृतीय। 82 किग्रा: विकास (वाराणसी) प्रथम, रौनक राना (मेरठ) द्वितीय और नैतिक कुमार (सहारनपुर) तृतीय। 87 किग्रा: अनिल कुमार यादव (वाराणसी) प्रथम, वंश बाबरा (सहारनपुर) द्वितीय और वसीम खान (मेरठ) तृतीय।
अधिकारियों और शिक्षकों ने संभाली व्यवस्था प्रतियोगिता के आयोजन में सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय, डॉ.
मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. शशिपाल राव, कैप्टन हरिकेश सिंह, डॉ.
अजय मणि त्रिपाठी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अरुणेंद्र राय, अभय सिंह, संतोष सिंह, विवेक कुमार राव और हरिकेश यादव ने आयोजन में सहयोग किया। क्रीड़ा अध्यापक उदयभान सिंह, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, संजय सिंह, विनोद सिंह, शैलेश मल्ल, ऋषभ त्रिपाठी और दिव्या पांडेय समेत अन्य शिक्षकों ने प्रतियोगिता के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार 29 सितंबर को होगा।
📡 स्रोत: NewsData.io