अपराध

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख कैश बरामद:युवक दस्तावेज नहीं दिखा सका, बैशाली एक्सप्रेस में युवक के बैग से मिली नोटों की गड्डियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख कैश बरामद:युवक दस्तावेज नहीं दिखा सका, बैशाली एक्सप्रेस में युवक के बैग से मिली नोटों की गड्डियां

देवरिया में जीआरपी पुलिस ने रविवार को बैशाली एक्सप्रेस से एक युवक के बैग से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए। युवक बरामद रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस ने कैश कब्जे में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी है। रकम के स्रोत और उसे गोरखपुर ले जाने के मकसद की जांच की जा रही है।

चेकिंग के दौरान बैग से मिली रकम पुलिस के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा और अवैध कैश के परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को ट्रेन नंबर 15565 बैशाली एक्सप्रेस में देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन तक चेकिंग की जा रही थी। करीब 3:30 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध लगा।

उसके बैग की तलाशी लेने पर नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती करने पर कुल 30 लाख 23 हजार 200 रुपये बरामद हुए। गोरखपुर में 30 लाख देने की बात कही पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा (21) पुत्र राजकुमार शर्मा बताया। वह राजस्थान के चूरू जिले के बीनादेशर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, मुकेश ने बताया कि वह गोरखपुर में एक व्यक्ति को 30 लाख रुपये देने जा रहा था।

उसने यह भी बताया कि वह अपने भाई के कहने पर अलग-अलग पार्टियों तक रकम पहुंचाता है और इसके बदले उसे कमीशन मिलता है। हालांकि, वह रकम के स्रोत या उसके लेनदेन से संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। आयकर विभाग को दी गई सूचना इसके बाद पुलिस युवक और बरामद कैश को जीआरपी थाना देवरिया ले आई।

मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ आयकर उपनिदेशक (जांच), गोरखपुर यूनिट को दी गई। पुलिस ने बरामद रकम को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आयकर विभाग भी रकम के स्रोत और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है। देवरिया जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेशकुमार पाण्डेय ने बताया कि बरामद रकम के स्रोत और उसे गोरखपुर ले जाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है।

मामले में आयकर विभाग को भी जानकारी दी गई है और जांच जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

देवरिया की यह घटना हमें यह याद दिलाती है कि धन के प्रति लालच और कागज़ी दस्तावेज़ों की अनदेखी समाज में अवैध कार्यों को बढ़ावा देती है। यदि कोई व्यक्ति अनियमित आय को छिपाने की कोशिश करता है, तो उसे कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए—सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता से ही समाज में विश्वास बना रहता है। समाज को चाहिए कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से लोगों को सच्चे मूल्यों से जोड़ें, ताकि अवैध धन के प्रति आकर्षण कम हो और न्याय की राह आसान हो।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।