देश

देवरिया में युवक ने पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर:मेडिकल कॉलेज रेफर, शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुआ था विवाद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवरिया में युवक ने पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर:मेडिकल कॉलेज रेफर, शराब पीने से मना करने पर पत्नी से हुआ था विवाद

देवरिया में बुधवार रात शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को चाकू मार लिया। पेट में चाकू लगने से 35 वर्षीय प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला खामपार थाना क्षेत्र के कुबेरुआ गांव का है।

परिजनों के अनुसार, प्रदीप बुधवार रात करीब 8 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा था। पत्नी ने शराब पीने को लेकर उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डांट और समझाने से नाराज होकर प्रदीप ने घर में रखा चाकू उठाया और अपने पेट में वार कर लिया।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ घटना की सूचना मिलने पर खामपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा खुद को घायल करने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।