खेल

देवास की अलीना खान का बीसीसीआई चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास की अलीना खान का बीसीसीआई चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन

देश की 60 प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों में बनाई जगह

मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए अंडर-18 मुकाबले में 13 विकेट लेकर खींचा चयनकर्ताओं का ध्यान

देवास, अक्टूबर 25: जिले की होनहार क्रिकेटर अलीना खान बीसीसीआई की चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयनित हुई हैं। अलीना का चयन देश की 60 प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों में हुआ है। महज छह साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहीं अलीना की यह उपलब्धि देवास के लिए गौरव की बात है। अलीना फिलहाल अंडर-14 आयु वर्ग में खेल रही हैं।

वहीं, अंडर-18 वर्ग के मैच में मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 13 विकेट हासिल किए। उनके इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण रघुवंशी के मुताबिक, वर्ष 2017 में जिले में महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई थी।

उस समय अभ्यास के लिए महज 15 लड़कियां आती थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 166 हो गई है। अलीना की उपलब्धि जिले की दूसरी युवा महिला क्रिकेटरों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

---------

बाइट- अलीना खान महिला क्रिकेटर बाइट- सना खान, अलीना की मां

बाइट- अरुण रघुवंशी सचिव, जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।