देवास- कलेक्टर ने ली माताजी टेकरी पर नवरात्रि पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या नकारात्मक खबरें सामने नहीं आनी चाहिए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि टेकरी पर जहाँ-जहाँ भी ढलान वाले रास्ते हैं, वहाँ तत्काल ‘नॉन-स्लिप स्ट्रिप्सश् लगाई जाए ताकि दर्शनार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि माताजी टेकरी पर सीढ़ी मार्ग, रोप-वे और रपट मार्ग पर लड्डू काउंटर बनाए। उन्होंने कहा कि इन काउंटरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रतिदिन सुगमता से लड्डू प्रसाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही, टेकरी पर वर्तमान में संचालित भोजन प्रसादी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने माताजी टेकरी पर संचालित भोजन प्रसादी काउंटर के साथ रपट मार्ग पर निर्माणाधीन हॉल के पास एक नया भोजन प्रसादी काउंटर तैयार करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नवरात्रि की शुरुआत में अभी लगभग एक महीने का समय शेष है। इस अवधि में सभी प्रकार के सिविल और निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं।
उन्होंने इस दौरान मंदिर प्रबंधन और विकास कार्यों से संबंधित अकाउंट (वित्तीय) की जानकारी भी ली, साथ ही आगामी समय में टेकरी पर प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों की कार्ययोजना की समीक्षा की।
सौंदर्यीकरण को लेकर निर्देश देते हुए कलेक्टर ऋतु राज सिंह ने माताजी मंदिर परिसर में वर्तमान सफेद रंग के स्थान पर पारंपरिक और लाल रंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाले रंग (पेंट) का उपयोग किया जाए, जो लंबे समय तक टिका रहे और भव्य दिखाई दे।
कलेक्टर श्री सिंह ने माताजी टेकरी पर आकर्षक लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने शंख द्वार को पैंटिंग कर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने नवरात्रि में दर्शन की सुचारू व्यवस्था के लिए सुरक्षा और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड कंट्रोलिंग को आसान बनाने के लिए लंबी रेंज वाले श्वाकी-टॉकीश् खरीदे जाएं। इससे टेकरी के अलग-अलग हिस्सों में तैनात सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के बीच त्वरित संचार संभव हो सकेगा और आपातकालीन स्थिति में तुरंत कदम उठाए जा सकेंगे।
कलेक्टर श्री ऋतु सिंह ने कहा कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए नवरात्रि शुरू होने के 15 दिन पहले एक बार फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी।