देवास- कलेक्टर ने सपत्नीक की मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देवास चामुंडा माता देवस्थान प्रबंध समिति एवं जिला प्रशासन का यह सतत प्रयास है कि दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जाए, जिससे बाहर और स्थानीय स्तर से आने वाले सभी दर्शनार्थियों को अच्छे और पर्याप्त समय के लिए सुलभ दर्शन प्राप्त हो सकें तथा सभी श्रद्धालु यहां से प्रसन्न होकर जाएं।
आगामी दिनों और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र और मार्ग में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं तथा चाक-चौबंद पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसके साथ ही इस बार जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए 100 से अधिक वॉलंटियर्स आगे आए हैं, जो श्रद्धालुओं की सेवा एवं मार्गदर्शन में सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्ग पर स्पष्ट एवं पर्याप्त साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि भीड़ प्रबंधन पूरी तरह नियंत्रित रहे और हर भक्त निर्बाध रूप से दर्शन कर सके।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
कलेक्टर के इस कदम से दिखता है कि जब भी किसी संस्था में पारदर्शिता और सेवा की भावना हो, तो समाज में विश्वास बढ़ता है। इसी तरह, यदि किसी विवाद या गलतफहमी का सामना हो तो संवाद और कानूनी रास्ते अपनाने से समाधान मिलता है। हमें भी अपने कार्यों में ईमानदारी, सहानुभूति और सहकारी भावना को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि समाज में शांति और समृद्धि का निर्माण हो सके।