राज्य

देवास- केपी कॉलेज देवास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास- केपी कॉलेज देवास में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित हुआ

स्वास्थ्य विभाग देवास की टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में 72 छात्र-छात्राओं की बी.एम.आई. स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, आर.बी.एस. जांच, डेंटल चेकअप एवं नेत्र परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आवश्यकतानुसार छात्र-छात्राओं को उपचार एवं संदर्भ सेवाएं प्रदान की गईं।

साथ ही विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए ‘मनहित’ एप्लीकेशन डाउनलोड करवाया गया तथा उसके उपयोग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416, जिला चिकित्सालय देवास में संचालित उमंग स्वास्थ्य केंद्र एवं मनकक्ष की सेवाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित स्क्रीनिंग के साथ-साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आवश्यकता होने पर उपचार एवं संदर्भ सेवाओं से जोड़ना है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।