देश

देवास में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का सेवा सेतु कैंप, रूफटॉप सोलर के लिए दी गई पूरी जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का सेवा सेतु कैंप, रूफटॉप सोलर के लिए दी गई पूरी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की समझाइश;

बैंक ने ऋण सुविधा बताई, मोबाइल ऐप का लाइव डेमो और लंबित मामलों के निराकरण की पहल

देवास, अक्टूबर 06: जिले के मल्हार स्मृति भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सेवा सेतु कैंप आयोजित किया गया। कैंप में नागरिकों को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की जानकारी दी गई। जिला ऊर्जा अधिकारी दीपक दास सहित बिजली विभाग के अधिकारी, एस.बी.आई के प्रतिनिधि और करीब आठ सोलर वेंडर कैंप में मौजूद रहे।

बैंक अधिकारियों ने सोलर प्लांट के लिए ऋण सुविधा की जानकारी दी। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और मोबाइल ऐप का लाइव डेमो भी दिखाया गया। कैंप में उपभोक्ताओं के साथ सौर ऊर्जा के फायदे साझा किए। लंबित आवेदनों से जुड़ी नेट मीटर स्थापना, मीटर परिवर्तन एवं परीक्षण और बिलिंग संबंधी समस्याओं के निराकरण का भी प्रयास किया गया।

------

बाइट अनस सिद्धिकी, कार्यपालन यंत्री, देवास

बाइट रवि पटेल, हितग्राही, बालगढ़, देवास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।