राज्य

देवास- रक्षाबंधन से पूर्व एनालॉग मावा किया गया जब्त

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास- रक्षाबंधन से पूर्व एनालॉग मावा किया गया जब्त

बुधवार को जब्त किये गए भारी मात्रा में मिलावटी एवं अमानक एनालॉग मावे और मिठाइयों को गुरुवार को नगर निगम के शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड ले जाया गया, जहाँ नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर संपूर्ण अमानक सामग्री को पूरी तरह नष्ट करने की वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई।

शासन से जारी निर्देशानुसार एनालॉग मावा एवं एनालॉग पनीर वास्तविक दुग्ध उत्पाद नहीं हैं। इन्हें पाम ऑयल, घटिया वनस्पति तेल, मिल्क पाउडर एवं हानिकारक केमिकल्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है। शासन के आदेशानुसार ऐसे सभी उत्पादों के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।

ये उत्पाद जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

आने वाले दिनों में भी जिले भर में दूषित, मिलावटी और एनालॉग मावा, पनीर तथा अन्य दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध जांच व जब्ती की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।