राज्य

देवास में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू, 7.17 लाख हितग्राहियों को दी जाएगी दवा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू, 7.17 लाख हितग्राहियों को दी जाएगी दवा

बाल-गढ़ के शासकीय सांदीपनी स्कूल से हुआ शुभारंभ

1 से 19 वर्ष के 6.08 लाख बच्चों और 20 से 49 वर्ष की 1.09 लाख महिलाओं को एल्बेंडाजोल देने का लक्ष्य

देवास में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाल-गढ़ में अभियान का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने छात्राओं को एल्बेंडा-जॉल की कृमि-नाशक गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में 1 से 19 वर्ष के 6 लाख 8 हजार 90 बच्चों और 20 से उनचास वर्ष की 1 लाख 9 हजार 776 महिलाओं को मिलाकर कुल 7 लाख 17 हजार 866 हितग्राहियों को दवा देने का लक्ष्य है।

गर्भवती महिलाओं को अभियान में शामिल नहीं किया गया है। अभियान स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों और अन्य संस्थानों में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कृमि संक्रमण से पोषक तत्वों और आयरन का अव-शोषण प्रभावित होता है, जिससे एनीमिया और कुपोषण का खतरा बढ़ता है।

---

बाइट: डॉ. सुनील तिवारी — जिला टीकाकरण अधिकारी, देवास

बाइट: देवेंद्र बंसल — प्राचार्य, सांदीपनी विद्यालय, बालगढ़, देवास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।