देवेश कुमार ने संभाला योजना पर्षद् उपाध्यक्ष का पदभार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All देवेश कुमार ने संभाला योजना पर्षद् उपाध्यक्ष का पदभार बिहार राज्य योजना पर्षद् के नवनियुक्त उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने पर्षद् को राज्य के प्रमुख थिंक टैंक के रूप में विकसित करने को प्राथमिकता बताया।
05 सितंबर , पटना (पटना , बिहार) : बिहार राज्य योजना पर्षद् के नवनियुक्त उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सूचना भवन के पांचवें तल स्थित योजना पर्षद् उपाध्यक्ष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना एवं विकास विभाग के वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पारिवारिक सदस्य, शुभचिंतक और अन्य लोग मौजूद रहे। देवेश कुमार अपनी पत्नी वीरा शर्मा के साथ सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे। योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव एन. विजयलक्ष्मी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस दौरान विभाग के अपर सचिव श्याम बिहारी मीणा, निदेशक सुभाष दास राम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद, चिकित्सक डॉ. आलोक अभिजीत, उदय चंद्र, संजीव क्षत्रिय, रंजन कुमार गौतम और कुणाल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पदभार संभालने के बाद देवेश कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपर मुख्य सचिव एन. विजयलक्ष्मी और अपर सचिव श्याम बिहारी मीणा के साथ करीब एक घंटे तक योजना पर्षद् के पूर्व में किए गए कार्यों, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत में देवेश कुमार ने कहा कि बिहार में योजना निर्माण, उसके प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर काम की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में योजना पर्षद् की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य योजना पर्षद् को राष्ट्रीय स्तर पर नीति आयोग की तर्ज पर राज्य के एक प्रमुख थिंक टैंक के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और बेहतर भविष्य के लिए योजना पर्षद् की उपयोगिता को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो Caption : बिहार राज्य योजना पर्षद् के नवनियुक्त उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने पदभार संभाला। उन्होंने पर्षद् को राज्य के प्रमुख थिंक टैंक के रूप में विकसित करने को प्राथमिकता बताया।