डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन से रुका नहीं गया, एडवांस में दी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ऐसे अनेकों विदेशी क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारत आकर अपने दूसरे घर जैसा अनुभव मिलता है. इन्हीं में डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन भी शामिल हैं.
दोनों को इतना सब्र नहीं था कि वह 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन का इंतजार कर सकें. उन्होंने एक दिन पहले ही 7 नवंबर को सबको दिवाली की शुभकामनाएं भेज दीं.
पीटरसन और वॉर्नर का भारत और भारतवासियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. उनका भारत के लिए प्यार इतना गहरा है कि वे खुद भी दिवाली का त्योहार मनाते हैं.
दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय लोगों के साथ जुड़े रहते हैं.
केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मेरे सभी प्यारे दोस्तों को इस बेहद ख़ुशी के मौके पर दिवाली की बहुत शुभकामनाएं.
उम्मीद है आप सभी के लिए यह प्यार, हंसी-मजाक और ढेर सारी मस्ती से भरा होगा." पीटरसन खुद कहते हैं कि उन्हें यह त्योहार हमेशा याद रहता है.
Happy Diwali to all of my wonderful friends at this most joyous occasion!
I hope you all have the most wonderful period of love, laughter, and fun. 🙏🏽
Kevin Pietersen🦏 (@KP24) November 7, 2026
डेविड वॉर्नर ने तो सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं भी भेजीं.
उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे सभी दोस्तों और फैंस को समृद्धि और भरपूर खुशियां मिलें."
पीटरसन और वॉर्नर दोनों के इस अवतार को लोग बहुत पसंद करते हैं.
यह जानते हुए भी आज दिवाली नहीं है, भारतीय फैंसने दोनों दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव की तारीफ भी की.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में क्रिकेट के दो प्रसिद्ध विदेशी खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन, ने भारत के दिवाली त्योहार पर भारतीयों को शुभकामनाएँ दी हैं। यह विषय भारत में विदेशी खिलाड़ियों के प्रति देशभक्ति और अपनापन को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भारतीय संस्कृति और त्योहारों को कितना महत्व देते हैं, जिससे उनके बीच सांस्कृतिक पुल मजबूत होता है। इस भावनात्मक पहल से आम जनता को गर्व और एकता का अनुभव होता है, और भारतीय खेल समुदाय में अंतरराष्ट्रीय सम्मान तथा मित्रत