विदेश

देवास -7.50 करोड़ से अधिक राशि की नगदी और आभाूणों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी बनी आकर्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
देवास -7.50 करोड़ से अधिक राशि की नगदी और आभाूणों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी बनी आकर्षण

मध्य प्रदेश के देवास में दीपावली के अवसर पर मां महालक्ष्मी का एक ऐसा भव्य दरबार सजाया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देवास स्थित योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में मां का श्रृंगार साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक के स्वर्ण आभूषणों और नगद राशि से किया गया है।

खास बात यह है कि मां के दरबार की सजावट में करीब 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी शामिल की गई है। पांच दिवसीय दीपावली नगर उत्सव के बीच मंदिर की आकर्षक विद्युत सजावट और भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। वहीं करोड़ों की नगदी और आभूषणों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है।

वीओ-1

देवास के शिवाजी नगर मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली नगर उत्सव की शुरुआत हो गई है। दीपावली के अवसर पर मां महालक्ष्मी का दरबार विशेष रूप से सजाया गया है। मां के श्रृंगार में 5 करोड़ से अधिक राशि के नोट और लगभग ढाई करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण शामिल हैं। इस तरह नगदी और स्वर्ण आभूषणों का कुल मूल्य साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। मां के दरबार में की गई यह भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

वीओ-2

इस बार मां महालक्ष्मी के दरबार की सजावट में एक और खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। मंदिर में भारत की मुद्रा के साथ करीब 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी सजाई गई है। यह विदेशी मुद्रा श्रद्धालुओं द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अलग-अलग देशों की करेंसी से सजे मां के दरबार को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में पहुंचने वाले भक्त मां महालक्ष्मी के दर्शन के साथ इस अनूठी सजावट को भी निहार रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक विमल शर्मा के अनुसार रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में की जाने वाली करोड़ों की सजावट से प्रेरणा लेकर विगत वर्ष से देवास के इस मंदिर में भी रूपयो से सजावट प्रारंभ की गई है।

बाइट-1 : विमल शर्मा (आयोजक)

वीओ-3 :

मंदिर के अंदर मां महालक्ष्मी का भव्य दरबार तो आकर्षण का केंद्र है ही, वहीं पूरे मंदिर परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट भी देखते ही बन रही है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर परिसर दीपावली की खुशियों और धार्मिक उल्लास को और बढ़ा रहा है। शाम होते ही मंदिर की विद्युत सजावट का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में भक्त परिवार सहित मंदिर पहुंचकर मां महालक्ष्मी के दर्शन कर रहे हैं।

बाइट-2 पूर्वी उपध्याय (श्रद्धालू)

बाइट -3 विजय सिंह पवार (श्रद्धालु)

वीओ-4 :

मां महालक्ष्मी के दरबार में साढ़े सात करोड़ रुपये से अधिक की नगदी और स्वर्ण आभूषणों की सजावट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है। मंदिर के अंदर, प्रवेश मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी मॉनिटर पर एक साथ अलग-अलग स्थानों की लाइव फुटेज देखी जा सकती है। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

वीओ-5 :

श्री योगमाया मंदिर के संस्थापक सुभाष शर्मा के अनुसार, 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। पांच दिवसीय दीपावली नगर उत्सव के अंतर्गत 10 नवंबर को मंदिर परिसर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी। साथ ही सौभाग्यवती माता-बहनों को कुमकुम वितरण भी किया जाएगा।

बाइट - सुभाष शर्मा संस्थापक एवं पूर्व महापौर

एंकर

आस्था, भक्ति और वैभव के इस अनूठे संगम में देवास का श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर दीपावली के अवसर पर विशेष आकर्षण बना हुआ है। करोड़ों रुपये के नोटों, स्वर्ण आभूषणों और 15 देशों की विदेशी मुद्रा से सजा मां का दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। पांच दिवसीय दीपावली नगर उत्सव के दौरान मंदिर में भक्तों का पहुंचना लगातार जारी है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्य प्रदेश के देवास में योगमाया महालक्ष्मी मंदिर ने दीपावली के अवसर पर 7.50 करोड़ रुपये से अधिक की स्वर्ण आभूषणों और नगद राशि से भव्य दरबार सजाया है, जिसमें 15 देशों की विदेशी मुद्रा भी शामिल है। यह आयोजन धार्मिक परंपरा को नया रंग देता है। खबर का महत्व इस बात में है कि ऐसे बड़े पैमाने पर धार्मिक सजावट से क्षेत्रीय पर्यटन बढ़ सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल सकता है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के रूप में महसूस हो सकता है, क्योंकि श्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।